Khuti Puja 2025: खूंटी पूजा के साथ 90 साल पुरानी परंपरा के साथ बंगाल क्लब ने शुरू की दुर्गा पूजा की तैयारियां
खुटी पूजा (Photo: Instagram)

शिवाजी पार्क के बंगाल क्लब ने खुटी पूजा की रस्म के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है. खुटी पूजा एक पारंपरिक रस्म है, जिसके साथ ही दुर्गा पूजा की विधिवत शुरुआत का संकेत है. खुटी पूजा पंडाल के निर्माण की शुरुआत का प्रतीक होती है, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा और उसके लकड़ी के ढाँचे कथामो को स्थापित किया जाएगा. इस पूजा में बांस की खुटी को जमीन में गाड़कर उसकी पूजा की जाती है. जो नई शुरुआत का प्रतीक है. इस दौरान मां दुर्गा से पूरे आयोजन के निर्विघ्न, सफल और सुरक्षित रूप से संपन्न होने की प्रार्थना के साथ की जाती है. इस साल बंगाल क्लब का दुर्गा पूजा का यह 90 वां वर्ष है. भव्य दुर्गा पूजा समारोह 27 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा. यह भी पढ़ें: 100 साल बाद पितृ पक्ष पर महासंयोग, चंद्र ग्रहण से शुरू, सूर्य ग्रहण पर खत्म, जानें तर्पण विधि और श्राद्ध के नियम

खूंटी पूजा के साथ 90 साल पुरानी परंपरा के साथ बंगाल क्लब ने शुरू की दुर्गा पूजा की तैयारियां